आखिर कुत्तों पर लगाम लगने लगी,पालिका द्वारा स्वान पकड़ने की कार्यवाही शुरू।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पिछले कई दिनों से चली आ रही कुत्तों की बादशाहत अब विराम लेने लगी है। पटेल नगर निवासियों व राहगीरों की दिन रात हराम करने वाले कुत्तों पर अब पालिका ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार सुबह पालिका के कर्मचारी विशेष उपकरणों व वाहन के साथ सिकलीगर बस्ती में पहुँचे तो कुत्तों के साथ उनके रहनुमाओं में भी खलबली मच गई। अथक प्रयासों के बाद उन खतरनाक कुत्तों को जालीदार वाहन में कैद कर लिया गया है। फिलहाल पटेल नगर व बंगाली कॉलोनी में उक्त कार्यवाही की जा रही है। पालिका के सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए कुत्तों का वेक्सीनेसन करवाकर वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

वही कुत्तों को पकड़ने की प्रकिया पूरे देवली शहर में की जाएगी। हालांकि देर आये पर दूरस्थ आये पब्लिक को इस कार्य के होने से भय से निजात मिलेगी। गोरतलब है कि लोगो की काफी दिनों से इन कुत्तों को पकड़ने की पालिका से मांग की जा रही थी। कई लोगो को इन कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया था। जिसके कारण लोगो ने डर के कारण घूमना फिरना ही बंद कर दिया था। लेकिन अब लोगो ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *