भैरव मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन कल।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सकल हिन्दू समाज श्रीराम बस्ती द्वारा श्याम नगर मंडल के सौजन्य से विराट हिन्दू सम्मेलन के तहत शहर के पटवा बाजार स्थित भैरव मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। जानकारी के अनुसार संत सानिध्य,महाआरती,प्रसाद वितरण भी होगा। इस आयोजन में विशेष सानिध्य रामेश्वर पीठाधीश्वर बालयोगी बालकदास महाराज (आश्रम रामेश्वर महादेव, बूंदी) का प्राप्त होगा। वहीं सुंदरकांड शनिवार को सांयकाल 6:30 बजे से शुरू होगा। जिसमे सकल हिन्दू समाज आमंत्रित है। गौरतलब है कि प्रतिदिन रात्रि 8 बजे रामधुनी का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *