Deolikhabarexpress

प्रजापति सामूहिक विवाह सम्मेलन सभी तैयारियां पूर्ण,45 जोड़ो का होगा पाणिग्रहण संस्कार।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। प्रजापति समाज द्वारा निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन कल 19 फारवरी को चांदली माता जी के यहां सम्पन्न होने जा रहा हे। सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष रामकरण प्रजापति ने बताया कि विवाह सम्मेलन में समाज के 45 जोड़ो का पाणिग्रहण संस्कार होगा इसके लिये संपूर्ण व्यवस्था कर ली गई है। समाज के प्रवक्ता द्वारका प्रसाद प्रजापति ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर होंगे वहीं विशिष्ट अतिथि, मदन प्रजापति प्रदेश प्रवक्ता भाजपा जयपुर, जीतमल प्रजापति जिला अध्यक्ष भाजपा , पूर्व माटी कला बोर्ड उपाध्यक्ष पप्पू लाल प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति बाला जी बिल्डर्स एंड कंट्रक्शन भीलवाड़ा, गिरिराज सरपंच बनवाड़ा, रूपनारायण प्रजापति सरपंच मेहंदवास,होंगे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रामकरण प्रजापत करेंगे।

राम प्रसाद प्रजापति ने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर टैंट, कैटरीन, भोजन, आवास,पार्किंग, सुरक्षा सहित सभी व्यवस्था कर अलग अलग जिम्मेदारियां दे दी गई है 19 फरवरी को प्रातः 5 बजे वर वधु का आगमन एवं 8 बजे कलश शोभायात्रा,10.30 बजे तोरण एवं वर माला कार्यक्रम होगा उसके बाद पाणिग्रहण संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विभिन्न समिति प्रभारी महावीर प्रजापत,राजेंद्र प्रजापति,रामदेव प्रजापत मोडू प्रजापति, मुकेश प्रजापति, राजेश प्रजापति, राधेश्याम, महावीर डीडराइटर,कमलेश ,मनीष,राजेंद्र प्रजापति धर्म राज प्रजापति ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली हे। रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गुरूवार को प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top