एनएसजी कमांडो दूल्हे ने 11 लाख का टीका लौटाया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। तीर्थराज पुष्कर के निकटवर्ती ग्राम पिचोलिया में मेड़तिया राठौड़ परिवार के विक्रम सिंह राठौड़ की सुपुत्री के विवाह में ठिकाना धुंवाला, जहाजपुर, भीलवाड़ा से आई बारात में एनएसजी कमांडो दूल्हे शम्भू सिंह राणावत ने सामले की रस्म के दौरान टीके के रूप में दी जा रही ग्यारह लाख की नगद राशि को लौटा दिया और मात्र एक रुपया व श्रीफल स्वीकार किया जिसकी पिंचोलिया ग्राम वासियों, बरातियो, रिश्तेदारो सहित मौजूद सभी लोगों ने अनुकरणीय निर्णय की सराहना करते हुए दूल्हे और राणावत परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के युवाओं को इससे प्रेरित होना चाहिए।

लगातार इस तरह के कार्यों से ही समाज में टीका प्रथा पर रोक संभव है। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि नाहर सिंह राठौड़, पंचायत समिति सदस्य वीर सिंह राठौड़, रतन सिंह सहित सभी मौजूद ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने दूल्हे के पिता मोहन सिंह राणावत व दूल्हे राजा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भगवान गुरु कृपा संस्थान देवली के संथापक पंडित मुकेश गौतम ने दूल्हा दुल्हन को आशिर्वाद प्रदान किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *