“आत्मनिर्भर भारत” सार्वजनिक नाली की जनता को ही करनी पड़ रही सफाई।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के ग्राम पंचायत डाबर कलां में पंचायत प्रशासन एवं ठेकेदार की अनदेखी के कारण जनता को स्वयं नाली में उतरकर सफाई कार्य करने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगो ने बताया कि वार्ड नंबर 3 के हीरा लाल गुर्जर के मकान से लेकर माना राम कहार के मकान तक पंचायत द्वारा मोहल्ले की सड़कों व नालियों की सफाई नही करवाई जा रही है जिससे गंदगी व्याप्त है इसके चलते नालियों की सफाई स्वयं मोहल्ला वासियों को करनी पर रही है।


