देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड क्षेत्र की जाल की ढाणी से देवली आई बारात में दूल्हे ने सगाई समारोह में एक अनूठी मिशाल पेश की है। दूल्हे अंकित मीणा (रेलवे लोको पायलट) पुत्र शिव राज मीणा ने शगुन के तौर पर दुल्हन पक्ष की ओर से दी गई इक्यावन हज़ार रुपये नगद,हाथ की घड़ी व सोने की अंगूठी नही लेकर वधु पक्ष का दिल जीतते हुए अच्छी परम्परा की शुरुवात की है। वही फेरो की रस्म के दौरान सोने की चेन तक लेने से इनकार कर दिया। मांगलिक शगुन के तौर पर केवल एक रुपया व श्रीफल लेकर वधु पक्ष के लोगो का आशिर्वाद लिया। इस पहल के लिए हर भजन मीना, जय किशन मीना, राजेन्द्र मीना,श्याम मीना जालमपुरा देवली ने वर व वधु पक्ष को प्रोत्साहित किया।इस पहल से युवा पीढ़ी में एक नई सोच व उमंग का संचार होगा। उक्त पहल की सर्वत्र प्रसंसा हो रही है।
यहाँ इस सकारात्मक पहल की तारीफ करते हुए वधु पक्ष के जयंत कुमार मीणा व हंस राज मीणा निवासी ग्राम आनंदपुरा हाल निवासी पटेल नगर देवली ने वर पक्ष की दिल खोलकर प्रसंसा की है।




