*श्रीयादे माता जयंती पर राजकीय अवकाश की मांग*
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। प्रजापति समाज ने आज अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को नाम से उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को ज्ञापन दिया।समाज प्रवक्ता द्वारका प्रसाद प्रजापति ने बताया कि समाज की कुल देवी माता श्रीयादे जयंती 20 जनवरी को राजकीय अवकाश की घोषणा करने की मांग की जिस प्रकार राजस्थान सरकार ने भगवान देवनारायण जयंती,बाबा रामदेव जयंती, तेजा जी जयंती भगवान परशुराम जयंती,ज्योतिबा फुले जयंती, पर राजकीय अवकाश कर जाट,गुर्जर,माली,ब्राह्मण,आदि समाज को अवकाश दिया गया हे।
राजस्थान में सात प्रतिशत आबादी वाले कुम्हार समाज की कुल देवी एवं भक्त प्रहलाद की गुरुमाता जयंती पर समाज राज्य सरकार से राज्य में सार्वजनिक अवकाश की मांग करता हे। प्रजापति छात्रावास अध्यक्ष फूल चंद प्रजापति के नेतृत्व में आज समाज के पदाधिकारी शामिल हुए जिसमें डालचंद प्रजापति रामदेव प्रजापति कैलाश प्रजापति महावीर प्रसाद प्रजापति चांदली दुर्गा लाल प्रजापति देव लाल प्रजापति सतीश प्रजापति हुकम चंद प्रजापति रूपचंद प्रजापति राजेश प्रजापति धनराज प्रजापति ओमप्रकाश प्रजापति बाबू लाल प्रजापति संजय प्रजापति राकेश प्रजापति रामलाल प्रजापति ओम जी प्रजापति कुचलवाड़ा अनुज प्रजापति शोभाग प्रजापति छीतर प्रजापति संदीप ओम प्रकाश प्रजापति समिति प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।


