Deolikhabarexpress

36000 रुपये कीमत का मोबाइल लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के एक नोजवान ने ईमानदारी का परिचय दिया है। सोमवार रात्रि को कुलदीप सिंह सोलंकी हनुमान नगर देवली अपने ऑफिस कार्य से घर लौट रहे थे तभी कुचलवाडा रोड आदर्श विद्या मंदिर के समीप उन्हें एक मोबाइल प्राप्त हुआ। जिसकी कीमत लगभग 36000 रुपये थी। उन्होंने कुछ समय मोबाइल में आने वाले कॉल के आधार पर सही व्यक्ति का पता लगाया ओर असल मालिक अमर सिंह मीणा निवासी ग्राम पाड़लिया को संपर्क किया गया। अमर सिंह मीणा ने बताया कि में किसी प्रोग्राम के देवली आया हुआ था तभी मेरा मोबाइल मेरे जेब से गिर गया कुछ समय बाद ही मुझे कुलदीप सिंह सोलंकी से हमे मोबाइल प्राप्त हुआ इस दौरान मोबाइल मालिक अमर सिंह मीणा ने मिठाई खिलाकर कुलदीप सिंह सोलंकी निवासी हनुमान नगर को धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top