विशाल भंडारे के साथ मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा एवं पंच कुंडीय यज्ञ का समापन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शुक्रवार को बारला पोलिया में पंच मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा एवं पंच कुंडीय यज्ञ का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ। बालमुकुंद व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 06 से 08 मई तक बारला पोलिया,आसन में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम का आयोजन बारला पोलिया,आसन के समस्त ग्रामवासीयो के सहयोग से किया गया।यहाँ भगवान गुरु कृपा संस्थान के संस्थापक पंडित मुकेश गौतम की मौजूदगी में दुर्गा लाल,राधाकांत जोशी, देवराज पंचोली व अंकित शर्मा एवं अन्य विद्वान पंडितों के द्वारा मूर्ति प्रतिष्ठा का कार्य संपादित करवाया गया। इस दौरान पंडित मुकेश गौतम ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से आपसी प्रेम व धार्मिक सद्भावना को बढ़ावा मिलता है। यहाँ मौजूद समस्त वरिष्ठ व श्रेष्ठ महानुभावों द्वारा सफल आयोजन के लिए पंडित गौतम व बालमुकुंद शर्मा का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गोपीनाथ, भरतराज, मुकेशनाथ, केदारनाथ एवं समस्त योगी परिवार, बारला पोलिया थे। भंडारे में करीब पांच हज़ार लोगो ने प्रसादी ग्रहण की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *