जीर्ण-शीर्ण पाल हेतु सुरक्षा दीवार व ग्रेवल निर्माण की मांग, सौंपा ज्ञापन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। गुरुवार को देवली गांव एवं देवली शहर के साथ 8 ग्राम पंचायत के लोगो ने उपखंड अधिकारी देवली को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर नेकचाल रोड़ पर स्थित प्रोटेक्शन वॉल व ग्रेवल निर्माण से संबंधित समस्या के निराकरण एवं नगरपालिका देवली द्वारा इस समस्या के निवारण हेतु आमंत्रित निविदा को खुलवाने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि देवली शहर एवं ग्राम देवली गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित में नेकचाल बालाजी की पाल की सुरक्षा दीवार जो कि खसरा नम्बर 4106 पर स्थित है जहाँ सीआईएसएफ की दीवार के पास सुरक्षा दीवार व ग्रेवल निर्माण के लिए नगरपालिका देवली के द्वारा निविदा आमंत्रित की गई थी। जिससे आमजनता को आवागमन तथा नेकचाल बालाजी की पाल की सुरक्षा हेतु निर्माण किया जाना था। परन्तु दुर्भावना पूर्वक टेण्डर अब-तक प्रशासन के द्वारा नहीं खोला गया है तथा इस खसरा नम्बर 4106 के संबंध में राज्य सरकार एव प्रशासन के द्वारा कई बार नापचोप किया जा चुका है

तथा सेटलमेन्ट विभाग के द्वारा भी सीमाए चिन्हित की जा चुकी है। फिर भी आज तक आमजन के उपयोग में आने वाले रास्ते का कोई निर्माण या दुरूस्तीकरण नही किया गया है। जिससे क्षेत्र की 8 ग्राम पंचायतो के आने-जाने वाले आमजन व किसानो को काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। हर बार इस संबंध में संबंधित प्रशासनिक अधिकारियो से आमजनता के द्वारा निवेदन किया जा चुका है। परन्तु इस समस्त का अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जीर्ण-शीर्ण पाल कभी भी टूट सकती है उबड़-खाबड जमीन होने से आवागमन में काफी लोग चोटग्रस्त हो चुके है। इसलिए उपरोक्त समस्या से कई व्यक्ति हताहत हो रहे है। ग्रामवासी देवली गांव व 8 पंचायतो के आमजन, देवली शहरवासी द्वारा यह ज्ञापन सौंपकर उक्त समस्या के निस्तारण की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि प्रशासन के द्वारा इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की आमजनता के द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार व प्रशासन की होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *