Deolikhabarexpress

आग की लपटों में दो परिवारों की रोजी रोटी के साधन हुए खाक,देखें वीडियो।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बुधवार की सुबह दो परिवारों के लिए दुखद खबर लेकर आई। जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी मुख्य द्वार के बाहर स्थित दो केबिनों में भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुँचे व्यापार महासंघ अध्यक्ष पंकज जैन,तेजेन्द्र पारीक व सत्यनारायण साहू ने बताया कि सीआईएसएफ गेट के पास स्थित कचरे में आग लगाई गई थी, जिसने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया व पास ही स्थित हेयर कटिंग और बैग सिलाई की केबिनों को अपनी चपेट में ले लिया। यहाँ एक केबिन बंगाली कॉलोनी निवासी भरत कुमार सेन की हेयर कटिंग की व दूसरी तेली मोहल्ला निवासी मुकेश मोची की बैग बनाने की दुकान थी जो कि आग की भेंट चढ़ गई। लोगो ने बताया कि समय पर सूचना देने के बाद भी दमकल के देरी से पहुंचने के कारण आग ने दोनों दुकानों को स्वाहा कर दिया।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top