Deolikhabarexpress

तरुण खटीक की हत्या के विरोध में निकाला जुलूस,दोषियों को मिले फांसी,सौंपा ज्ञापन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बीते दिनों दिल्ली उत्तम नगर में हुई तरुण खटीक की हत्या को लेकर देवली विश्व हिंदू परिषद ओर बजरंग दल ओर खटीक समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में दोषियों को फांसी की सजा की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालो में विश्व हिंदू परिषद ओर बजरंग दल के सत्यनारायण साहू, अशोक मंडल विशाल राव, गोविंद हिंदू, दीपक मेघवंशी, सोनू सैन,शुभम, कमल मेहता, दुर्गा लाल खटीक पनवाड़ सांवरिया व खेमचंद महावर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह चौधरी एवं प्रखंड अध्यक्ष बजरंग दल राजू सरकार के साथ ही खटीक समाज के अध्यक्ष रमेश खटीक, मुकेश खटीक, लाला खटीक, सत्तू खटीक, रोहित चंदेल, निहाल खटीक, भेरू खटीक, बालचंद खटीक सहित कई समाज के गणमान्य बंधु शामिल थे। यहाँ शहर की ममता सर्किल से जुलूस के रूप में दर्जनों लोग शामिल हुए जो कि उपखण्ड कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top