अग्निकांड में स्वाहा हुई केबिन के पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग,सौंपा ज्ञापन

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मंगलवार को जीनगर समाज के लोगो ने  मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है जिसमे बताया गया है कि कुछ दिन पूर्व देवली सब्जी मंडी के बाहर स्थित केबिन में लगी आग के कारण पीड़ित निर्धन जीनगर परिवार के रोजगार का एकमात्र साधन उजड़ गया। जिससे कि पीड़ित परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। इस प्रकरण में संजय चन्देल पुत्र स्व.  सत्यनाराण जीनगर निवासी वार्ड नं0 14 देवली जिला टोंक ने समाज के लोगो के साथ मिलकर ज्ञापन सौंपकर बताया कि मैं सब्जी मण्डी देवली के बाहर एक छोटी सी केबिन लगाकर बैग सिलाई का कार्य करता हूँ जिससे कि मेरे परिवार का भरण पोषण होता है लेकिन गत दिनांक 04.03.2026 को अज्ञात कारणों से मेरी केबिन में अचानक आग लग गई और मेरी सम्पूर्ण केबिन एवं केबिन में रखा सम्पूर्ण सामान जलकर राख हो गया। मैं बीपीएल श्रेणी का एक गरीब व्यक्ति हूँ । अतः महोदय से नम्र निवेदन है कि यदि सरकार की सहायता कोष से यदि कोई आर्थिक लाभ मिलता है तो मुझे वह आर्थिक लाभ दिलवाने का कष्ट प्रदान करें ताकि मैं मेरी आजीविका का साधन पुनः प्रारम्भ कर सकूं और अपने परिवार का भरण पोषण कर सकूं। इस दौरान संजय जीनगर,अशोक चंदेल,जितेंद्र कुमार,कमल चंदेल, कपिल सोनगरा व सुनील चंदेल सहित लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *