Deolikhabarexpress

गौशाला के नाम पर लोगों से दान लेकर धन का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। क्षेत्र के सिरोही ग्राम में स्थित राधे रानी गौशाला के नाम से संचालित गौशाला के संचालक दीरेंद्र शास्त्री उर्फ दीरेंद्र पांडेय पर ग्रामीणों ने गौशाला के नाम से पैसा लेकर दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी देवली के नाम ज्ञापन सोपा है जिसमें बताया गया है कि उक्त संचालक द्वारा क्षेत्र के आसपास के लोगों से गौशाला खोलने के नाम पर अवैध रूप से पैसा वसूल किया गया एवं स्वयं के कार्य व शोक मिजाज पूरे करने के उद्देश्य से खर्च कर रहा है गौशाला में कुछ गायों को दिखावे के लिए रखा हुआ है जो कि बिना चारे पानी के भूखे प्यासी दम तोड़ रही है वहां पर वर्तमान में जो भी गौवंश हैं उनके लिए उचित चारे पानी की व्यवस्था करने वाला कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं है। जिसके कारण भूख प्यास से रोज कोई ना कोई गाय अपने प्राण त्याग रही है जबकि गौशाला संचालक दीरेंद्र पांडे पुत्र सुरेंद्र पांडेय द्वारा लोगों से लाखों रुपए की रसीद काट कर पैसा एकत्रित कर उनका उपयोग अपने निजी हित के कार्यों में किया जा रहा है आरोप है कि लोगों के पैसों से खरीदी गई गौशाला की जमीन को भी उक्त व्यक्ति द्वारा खुद के नाम करवा लिया गया है उक्त व्यक्ति धर्म के नाम पर आडंबर से लोगों को पागल बनकर अवैध रूप से पैसा वसूल रहा है। वही जब कोई व्यक्ति इसके खिलाफ शिकायत करते हैं तो ये व्यक्ति अपने चेलों द्वारा उनको मारने पीटने की धमकी देता है लोगों ने उक्त गौ शाला संचालक के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। वही मीडिया से बातचीत के दौरान उक्त संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसा कुछ नहीं है कई दिनों से गौशाला के संचालक को देख रहे गौ सेवक की तबीयत खराब चल रही है अतः इस वजह से ऐसी स्थितियां पैदा हुई है वहीं कुछ लोग गौशाला को लेकर अच्छी नियत नहीं रखते हैं व राजनीतिक दुर्भावना से गौशाला को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में मोहित सोयल, विष्णु सोयल, मोनू बेरवा, दीपक सोयल, शंकर लाल सोयल समेत क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top