Deolikhabarexpress

आदिनाथ जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री महावीर मंदिर देवली में कल दिनांक 12/3/26 को श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव होने से प्रातः काल श्री जी की यात्रा मय बेंड बाजे के साथ निकाली जाएगी इसके लिए सोले में उपस्थित श्रावकों में से आदिनाथ भगवान को जुलूस में ले जाने के लिए लाटरी के द्वारा पात्र का चयन होगा। पश्चात 1008 भगवान आदिनाथ स्वामी का प्रथम अभिषेक एवं शांति धारा चयनित परिवार के सदस्यों के द्वारा की जाएगी। इसके पश्चात सामुहिक पूजा एवं आदिनाथ विधान का कार्यक्रम होगा। सांयकाल 7-30 बजे 48 दीपक प्रज्वलन के द्वारा णमोकार एवं भक्तामर स्तोत्र पाठ रखा गया है। उपरोक्त सभी कार्य क्रम में समाज के महानुभाव , त्रिशला महिला मंडल, महावीर नवयुवक मंडल के सदस्यों का सहयोग रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top