Deolikhabarexpress

माहे मुकद्दस रमजान के अंतिम अशरा शुरू,दावत ए इफ़्तार पार्टीयों कि धूम।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में पवित्र माह रमजान का अंतिम दौर ( तीसरा अशरा) शुरू हो चुका है और माहे रमजान अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है। इसी मुबारक मौके पर समाज सेवियों द्वारा रोजेदारों नमाजियों को सामूहिक रूप से रोज़ा इफ़्तार करवाया जा रहा है। इसी क्रम में CISF मस्जिद में समाज सेवी बंटी (नदीम) रंगरेज, शाहरुख मोईन मंसूरी ने दावत ए इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मुबारक अवसर पर हाफ़िज़ कारी मुकीम रज़ा ने रमज़ान के अंतिम 10 दिवस की फ़जलियत बताई और कहा कि माहे मुबारक की 21,23,25,27,29, को लेलतुल क़दर ( पवित्र राते) होती हैं। इन रातों में एकान्त एतकाफ में बैठ कर रब की इबादत करना चाहिए। उक्त जानकारी समाज के प्रतिनिधि हारून अंसारी व मोहम्मद इदरीस द्वारा दी गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top