Deolikhabarexpress

देवली के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)।  सत्र 2026-27 के लिए महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, देवली (पीर बाबा के पास पुराना गर्ल्स स्कूल) में कक्षा 1 से 12 वीं तक के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रधानाचार्य राजीव शर्मा के अनुसार प्रवेश के इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के लिए निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन माध्यम (शाला दर्पण और QR कोड) मे आवेदन कर सकेंगे। विद्यालय चयन के लिए विद्यालय कोड 222169 है। अधिक जानकारी के लिये प्रवेश प्रभारी से संपर्क करे। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश हेतु आवेदन पत्र भरने की अवधि 14 मार्च 2026 मे 23 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों की सूची तथा कक्षावार रिनियों की सूचना 24 मार्च 2026 को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। प्रवेश प्रभारी अमित पांचाल ने बताया है कि प्रवेश के लिए 25 मार्च 2026 को लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी तथा लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की सूची 27 मार्च 2026 को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चम्पा की जाएगी। विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र का शिक्षण कार्य 1 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top