Deolikhabarexpress

अपील:- गौमाता की सेवार्थ दान देवे,पुण्यलाभ कमावे।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के समीपस्थ जन सहयोग से माँ बिजासन गौशाला में निरंतर सेवा कार्य जारी है। गोसेवा संचालकों ने लोगो से निवेदन है किया है कि अभी गोवंश के लिये चारे की कमी हो गई है । चेतन शर्मा व परमेश्वर सोयल ने बताया कि पिछली वर्ष आप सभी दानदाताओ के सहयोग से पर्याप्त पशु आहार (खाखला) मिल गया था जिससे गौमाता के भोजन की पूर्ति हो गई थी लेकिन अभी गौशाला के पास बहुत कम खाखला बचा है ,जिससे गौमाता के लिये भोजन की कमी होने वाली है। सभी किसान भाइयों व भमशाओ से निवेदन किया है कि गेहूं कट रहे हैं या कटेंगे जिसमे सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में गौमाता की सेवा के लिए खाखला का दान करे । वहीं गौमाता के चारे हेतु हमें आर्थिक सहयोग भी कर सकते है ताकि चारा ( खाखला) खरीदा जा सके। इस पुण्य कार्य के लिए इस अधिकृत क्यु आर कोड पर यथाशक्ति दान कर सकते है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top