देवली में रविवार को निकली भव्य प्रथम पदयात्रा: सांवलिया सेठ के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री सांवलिया सरकार की असीम कृपा से रविवार को देवली शहर में एक भव्य ‘प्रथम पदयात्रा’ का विशाल आयोजन हुआ।इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में काफी उत्साह देखा गया।
​आयोजन से जुड़े संपत सुवालका ने बताया कि यह पदयात्रा बाबा रामदेव मंदिर (देवली) से प्रस्थान कर श्री सांवलिया सेठ मंदिर (कुचलवाड़ा रोड, देवली) तक पहुँची। जहाँ यात्रा को भव्य और भक्तिमय बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई थी पदयात्रा के दौरान भगवान की भव्य और आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। मधुर धुनों और भजनों के साथ डीजे की झंकार व मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा तथा इत्र वर्षा द्वारा पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।संपूर्ण यात्रा मार्ग में सांवलिया सेठ के जयकारों और भजनों की गूंज रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *