भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व में किया अजमेर आरपीएससी घेराव, देवली से पहुंचे सैकड़ों युवा

राजनीति

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी के नेतृत्व में युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं ने युवा आक्रोश सभा कर मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकालकर हजारों युवा कार्यकर्ताओं के साथ अजमेर आरपीएससी मुख्यालय का घेराव किया।

जहां भाजयुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार नासिरदा भाजयुमो अध्यक्ष हेमेंद्र तिवाड़ी, ललित पांचाल पूर्व महामंत्री भाजयुमो देवली और मनोज शर्मा भाजयुमो अध्यक्ष देवली के नेतृत्व में सैकड़ों युवा देवली क्षेत्र से इस युवा आंदोलन में पहुंचे।

नही सहेगा राजस्थान कार्यक्रम के तहत युवाओं ने कोंग्रेस सरकार की निष्क्रिय गतिविधियों जैसे आरपीएससी घोटाला, परेशान किसान, युवा बेरोजगार पर नारे दिए, इस दौरान युवाओं की गर्जना से कांपा कोंग्रेस सिंहासन, धारा 144 लगाकर पुलिस प्रशाशन को किया आगे, युवाओं पर वाटर प्रेसर से और लाठियां भांज कर, बेरिकेट लगाकर कोंग्रेस सरकार ने अपना राक्षशी रूप दिखाया।

इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही टोंक जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा जयसिंहपुरा, दूनी अध्यक्ष राजेश गुर्जर, छात्र प्रतिनिधि राम गुर्जर देवली, हनुमंत सिंह शक्तावत, संदीप प्रजापत, प्रतीक उपाधयाय, राजेश मीणा, अशोक कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता देवली शहर और टोंक जिले से पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *