कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन,लोग कह रहे नोटंकी टीम।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। इन दिनों देश संकट के दौर से गुजर रहा है देश के ज्यादातर नागरिक इस विपदा की घड़ी में राजनीतिक दुर्भावना व पार्टीबाजी को भुलाकर सरकार के साथ खड़े हुए है। जबकि इसके विपरीत कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गैस सिलेंडर की अल्पता का मुद्दा उठाकर विरोध प्रदर्शन करते नज़र आ रहे है। हालांकि इन दावों में कोई सच्चाई सामने नही आ रही है कि गैस सप्लाई में किसी प्रकार से कोई समस्या है। देवली में भारत गैस के डीलर मोहन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स ने ये स्पष्ठ किया है कि फिलहाल ऐसी कोई गंभीर समस्या गैस सप्लाई को लेकर नही है यहाँ कुछ लोगो द्वारा जमाखोरी को बढ़ावा देने के साथ ही सप्लाई की कमी का भरम फैलाया जा रहा है। हा कुछ परेशानी उन ग्राहकों को जरूर हो रही है जिनकी ईकेवाईसी अब तक नही हो सकी है। ऐसे उपभोक्ताओं को भी स्टाफ का कार्य समय बढ़ाकर जल्द राहत देने के प्रयास किये जा रहे है। उल्लेखनीय है कि ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दामों में की गई 60 रुपए की वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्थानीय कांग्रेस कार्यालय से एकत्रित होकर पेट्रोल पंप चौराहे तक पैदल मार्च निकाला और गैस सिलेंडर के साथ केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लो” सहित नारों के साथ महंगाई अतिरिक्त आर्थिक भार पर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और सरकार को जनहित में, बढ़ी हुई दरें तुरंत प्रभाव से कम करनी चाहिए। इस तरह के प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर इन कांग्रेसियों को जबरदस्त रूप से ट्रोल किया जा रहा है। वही लोग तो इनको नौटंकी टीम तक बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *