देवली गॉट टेलेंट छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का माध्यम :-मनाली गुप्ता।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में रविवार को देवली गॉट टेलेंट का भव्य आयोजन किया गया। अध्यक्ष मनाली गुप्ता ने जानकारी में बताया कि इनर व्हील क्लब, देवली द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज कार्यक्रम देवली गोट टेलेंट का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि के रूप में पायल दीदी, समाजसेवी नवल किशोर मंगल,डॉ.राघव जिंदल एवं राइज़न स्कूल के डायरेक्टर प्रीतेश मीणा एवं क्लब की अध्यक्ष मनाली गुप्ता ने किया। अध्यक्ष मनाली गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का अभिनंदन किया और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। इसके बाद क्लब के सदस्यों द्वारा गणेश वंदना की गई। कार्यक्रम की संयोजक परिधि विजयवर्गीय ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम में 40 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को दो वर्गों—सीनियर एवं जूनियर—में विभाजित किया गया था। सीनियर वर्ग में मार्शल आर्ट ग्रुप ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों ने भी सराहनीय प्रस्तुति देते हुए रनर-अप स्थान हासिल किया और कार्यक्रम को अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक बनाया। जूनियर वर्ग में नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया, जिसमें सान्वी माहेश्वरी विजेता रहीं। इसके साथ ही विशेष पुरस्कार (स्पेशल प्राइज) भी प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल में प्रियंका सिंह एवं शिखा दिव्यांश भारद्वाज ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए निष्पक्ष एवं सराहनीय निर्णय प्रस्तुत किए। मंच संचालन अलका अग्रवाल, परिधि विजय, शेफाली मंगल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया तथा विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सचिव वर्षा मंगल से सभी का धन्यवाद एवं आभार जताया। यह आयोजन देवली में छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रहा। इस अवसर इनर व्हील क्लब सुनीता गुप्ता, वर्षा जैन डाबर, मनीषा जैन,जिया सुवालका, स्वेता अग्रवाल, मीना सिंघल,गुणमाला अग्रवाल,मुन्नी देवी, अनु शर्मा, सोनू चौधरी, ज्योति मंगल, किरण साहू, ज्योति जैन उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *