Deolikhabarexpress

ट्रेन के चक्के जाम,आम के आम गुठलियों के दाम।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आमजन की समस्याओ को लेकर आजकल कुछ ज़्यादा ही चिंतित दिखाई देने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी गणों का घ्यान शायद गैस सिलेंडर की कमी दर्शाने की अति व्यस्थता के कारण अन्य मुद्दों पर केंद्रित नही हो पा रहा है। जहाँ बच्चो के व शहरवासियों के मनोरंजन के लिए शहर के अटल उद्यान में करोड़ो रूपये खर्च कर लगाई गई ट्रेन कबाड़ का रूप लेने लगी है। पालिका की लापरवाही व अनदेखी के चलते इस ट्रेन का बंटाधार होना निश्चित लग रहा है। जानकारी में आया है कि मामूली सी खराबी के कारण उक्त ट्रेन को रनिंग में नही लाया जा रहा है। टॉय ट्रेन को चालू होने से तमाम बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट आएगी। वहीं अटल उद्यान की नीरस बगिया भी बच्चो की मुस्कान से गुलज़ार हो उठेगी। पालिका प्रशासन का छोटा सा प्रयास शहर के बच्चों को खुशी का एक मौका जरूर दे सकता है। हालांकि इस टॉय ट्रेन के नाम पर काफी कुछ किस-किस के पेट में गया हुआ है यह किसी से छिपा हुआ नहीं है खैर अब उन बातों का कोई औचित्य नहीं है मगर इस ट्रेन को फिलहाल चालू करवा कर कम से कम कुछ गुनाहो कि तौबा की जा सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top