भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, संगठन विस्तार पर बल।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
दूसरे दिन के प्रथम सत्र में शिवजी लाल चौधरी, ने पार्टी के कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला और इस सत्र को अध्यक्षता पूर्व पार्षद बंसी मेघवंशी ने की। दूसरे सत्र में मंडल प्रभारी विनय ताकर ने बूथ प्रबंधन पर प्रकाश डाला इस सत्र की अध्यक्षता प्रेम चंद शर्मा ने की । तीसरे सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश चंदेल ने विचारी अधिष्ठान पर प्रकाश डाला और इस सत्र की अध्यक्षता रतन मंगल ने की अन्तिम सत्र में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पार्टी की पंच निष्ठा पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से अनुशासित रहते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया मंत्री प्रभुलाल सैनी ने संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की निष्ठा और अनुशासन में निहित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ जनसेवा में सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने व कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर द्वारा शिविर में सहयोगी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की जिज्ञासा का भी समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समापन भी हुआ। इस अवसर पर मंडल महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, प्रमोद मंगल , उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, अनिल जांगिड़, नवीन ग्वाला,दिनेश जैन, आशीष पंचोली,यज्ञेश दाधीच, रवि बलसोरा मंत्री, नवनीत धाकड़, मुकेश मीना, राजकुमारी सेन, नंद सिंह, सुनील जैन, सुमित गौतम, प्रकाश चंदेल, कुणाल साहू, रमेश गोयल, राजेंद्र साहू,,राकेश ओसवाल कुलदीप सेन शिवराज साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज शर्मा, सुरेश अग्रवाल,महेश मंगल, रामलाल सेन,भाग चंद जैन, दीनदयाल विजय ,राजू विश्वास, दिनेश गोयल, सुनील ग्वाला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *