सखी सहेली ग्रुप देवली द्वारा दिवाली स्पेशल फैशन फेयर एक्जीबिशन का शुभारंभ कल से….

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। महिलाओं के रोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सखी सहेली ग्रुप द्वारा दिवाली स्पेशल फैशन फेयर एग्ज़ीबिशन का शुभारंभ कल प्रातः 10 बजे रावण चौक के पास तीन शेड में होगा। तीन दिवसीय यह मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा।

कमलेश मूंदड़ा व मोनिका सुराणा ने बताया कि इस बार प्रदर्शनी में लगभग 35 आकर्षक स्टॉल होंगे, जिनमें साड़ियाँ, सूट, विशेष बंगाली साड़ियाँ, ब्राइडल ज्वेलरी, ब्राइडल आउटफिट्स, सभी प्रकार के आउटफिट्स, इमिटेशन ज्वेलरी, पर्स, बच्चों के खिलौने, होम डेकोर आइटम्स, बेडशीट्स, फैब्रिक और त्योहारों से जुड़े सजावटी व उपहार सामग्री उपलब्ध रहेगी। पिछले वर्ष यह फैशन फेयर नगरवासियों को बेहद पसंद आया था और विशेष मांग पर इसे पुनः आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन देवली एसडीएम रूबी अंसार द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *