ईटून्दा में विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित।

देवली/ईटून्दा:-(बृजेश भारद्वाज)। मंगलवार को स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटून्दा में बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट रहे विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार मीणा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत ईटून्दा के प्रशासक धर्मेंद्र कंजर, कार्यक्रम अध्यक्ष राधे श्याम नुवाल, विशिष्ट अतिथि गोवर्धन मेघवंशी, नंदराम रेगर, भुवान राम रेगर, वृद्धि चंद मेघवंशी, सलीम मोहम्मद देशवाली, शिवकरण कंजर समेत अभिभावकगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कक्षा 12 में प्रथम गायत्री रेगर 80%, द्वितीय निकिता कुम्हार 79.20 %,, तृतीय भावना रेगर 74.7%, कक्षा 10 में प्रथम अजय कुमार कुम्हार 88.33 प%, द्वितीय आशीष कुमार मीणा 88 . 17%, प्रतिशत तृतीय दीपक कुमार रेगर 86.86 %, कक्षा 8 में प्रथम नव्या कुमारी मीणा, द्वितीय गोविंद कुमार मीणा, तृतीय याद राम कुम्हार ,कक्षा 5 में प्रथम भावना मेघवंशी, द्वितीय सलमान, तृतीय अभिषेक प्रजापत रहे। इन सभी विद्यार्थियों का अतिथियों तथा विद्यालय परिवार द्वारा मुंह मीठा करवा कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्टाफ के सभी सदस्यों उपस्थित रहे ।अतिथियों ने स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ईटून्दा में अपने बालकों को प्रवेश दिलवाने हेतु प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *