भारत विकास परिषद शाखा देवली की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारत विकास परिषद शाखा देवली की साधारण सभा की बैठक संपन्न हुई। जहां संगठन की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान वर्ष 2026 से 2028 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर गहन चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए विभिन्न प्रस्ताव एवं सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर विचारोपरांत सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है —
संरक्षक: राजेंद्र शर्मा, बनवारी गुप्ता
अध्यक्ष: संजय जैन
उपाध्यक्ष: मोहित मंगल, डॉ. गौरव व्यास
सचिव: नीरज जैन
कोषाध्यक्ष: हुकुमचंद टेलर
संयुक्त सचिव: पारस जैन, रोशन गोयल
पकल्प प्रमुख: दिनेश जैन (लुहाड़िया)
महिला प्रमुख: मनीषा जैन (बिलाला)
बैठक में पदाधिकारियों के मनोनयन संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए, जिन्हें उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। अंत में संगठन की आगामी गतिविधियों एवं योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने का संकल्प लिया गया। बैठक में सुरेश अग्रवाल, सुरेंद्र नामा,नवनीत गोयल, राजेंद्र शर्मा, अंकित जैन (डाबर), जिनेंद्र बिलाला, राकेश गोयल (बस्ता) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *