|

गांधीजी व नेहरू जी भारतवर्ष का गौरव :-सौरभ जिंदल।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। गुरुवार को स्थानीय गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ओर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जंयती मनाई गई। इस अवसर पर गांधी पार्क में गांधी स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। तथा शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण ओर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

सत्य अहिंसा के पुजारी गांधी के विचारों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। जिसमें भारत छोड़ो आंदोलन, अंग्रेजो भारत छोड़ो, असहयोग आंदोलन, तथा शास्त्री जी की सादगी पसंद जीवन पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। नगर पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल ने कहा कि गांधीजी व नेहरू जी भारतवर्ष का गौरव है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, पूर्व अध्यक्ष विनोद पुजारी, पार्षद भीमराज जैन, पंकज जैन, बन्ना लाल, अम्बा लाल मौर्य, टीकम चंद सेन, मनजीत सिंह काका, राजू पाठक, अख्तर खान, राजेन्द्र ग्वाला आदि मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *