देवली:-(बृजेश भारद्वाज) भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल द्वारा कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर विरोध जताया है। इसे भाजपा का मानसिक दिवालियापन करार देते हुए निंदा की है। उन्होंने कहा कि पायलट यंग ग्लोबल लीडर और देश के प्रभावशाली युवा नेता हैं। उनके विरुद्ध ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभारी को राजस्थान की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सह प्रभारी जिला अलवर व प्रदेश सचिव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी माया सुवालका ने कहा है कि बीजेपी राजस्थान के प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल ने स्तरहीन सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अशोभनीय टिप्पणी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव टोंक के विधायक पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को लेकर व टोंक से बाहरी प्रत्याशी बोलने पर कड़ा एतराज जताया है इसको लेकर टोंक के मतदाताओं एवं कांग्रेस जनों में भारी आक्रोश है। माया का कहना है कि अग्रवाल को चुनाव आयोग की प्रक्रिया में प्रत्याशी योग्यता की जानकारी का अभाव है कृपया भारतीय संविधान और चुनाव आयोग की प्रक्रिया को जाने। भारतीय नागरिक संविधान के अनुसार कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है।







