देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। हनुमान नगर के अमरवासी स्थित बारह गांव की समरा माता मंदिर में पंच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस दौरान कलश स्थापना और महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया। आचार्य कैलाश शास्त्री बाटूंदा ने विधि-विधान से पूर्णाहुति और मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना कराई। महोत्सव के दौरान माताजी का भव्य श्रृंगार भी किया गया। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आयोजक दिलखुश मीना ने सभी आगंतुकों का अभिवादन किया। कार्यक्रम का समापन भंडारा प्रसादी के वितरण के साथ हुआ। इस महोत्सव में समस्त बारह गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लिया। पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि गोविंद काबरा, महावीर चौधरी, खेमराज मीणा, ओम प्रकाश, मुरारीलाल और रामलाल माली सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।






