* मजबूरी में परिजनों को सर्व समाज के साथ धरने पर बैठना पड़ा….
* सरकार द्वारा मांगे नहीं मानने पर होगा उग्र आंदोलन…..
* जल्द से जल्द उक्त सम्बन्ध मे उचित कार्यवाही की मांग….
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बीते दिनों राजस्थान सरकार के मंत्री के एस्कार्ट में चले रहे ओवर स्पीड वाहन ने हिंमाशु धाकड पुत्र शिशुपाल धाकड निवासी गोपीपुरा तहसील देवली जिला टोंक राज० को टक्कर मार दी थी जिससे दौराने उपचार हिमांशु धाकड की दिनांक 13.10.2025 को रात्रि एस०एम०एस० अस्पताल जयपुर में मृत्यु हो गई थी। उक्त मामले को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सर्व समाज के लोगों ने उपखंड अधिकारी देवली को ज्ञापन सोपा है।
जिसमें बताया गया है कि हिंमाशु धाकड परिवार का इकलोता वारिस है व पांच बहिनो का इकलोता भाई है। मृतक हिमांशु धाकड के पिता व परिवार की स्थिति काफी दयनीय है पिता मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहें है। उक्त हिमांशु धाकड की मृत्यु से परिवार पर बहुत बडा संकट हुआ है। राज्य सरकार से 50 लाख की आर्थिक सहायता व एक संविदा पर नौकरी प्रदान करने की मांग को लेकर सोमवार को प्रथम धरना सर्वजाति समाज सहयोग से प्रथम दिन चांदली गाँव के नैतृत्व मे दिया गया।
ज्ञापन में बताया है कि राजस्थान सरकार को द्वारा उपखण्ड अधिकारी देवली के प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसको काफी समय हो गया लेकिन सरकार द्वारा उक्त सम्बन्ध मे कोई उचित कार्यवाही नहीं की और ना ही कोई ठोस कदम उठाया गया है। जिससे सर्वसमाज मे भारी आक्रोश पैदा हो गया है जिससे उपखण्ड कार्यालय के बाहर अनिश्चित काल धरना का आयोजन रखा है। अतः जल्द से जल्द उक्त सम्बन्ध मे उचित कार्यवाही करते हुये पीडित परिवार को राहत दिलवाये जाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि मांगे पूरी नही करने पर सर्वसमाज उग्र आन्दोलन करने पर तैयार है जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी सरकार / प्रशासन की होगी।


