जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रैली का आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगर पालिका मंडल देवली के तत्वाधान में जनगणना 2027 में नागरिकों में जनगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के राष्ट्रीय सेवा योजना प्लस टू के स्वयंसेवकों द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। ई एल सी प्रभारी रिंकू पंचोली ने बताया कि जनगणना 2027 की रैली का शुभारंभ नगर पालिका मंडल देवली से हुआ सर्वप्रथम स्वयंसेवको ने रंगोली बनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की । तत्पश्चात स्वयंसेवक “जनभागीदारी से जन कल्याण” के नारे लगाकर जन समूह में जागरूकता का संदेश दिया सभी नागरिकों को डिजिटल स्वयं गणना करने का आह्वान किया और इस दौरान पीएम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा,राजेश जैन, दुर्गा सुवालका, समस्त नगर पालिका मंडल कर्मचारी गणों का सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *