देवली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कल, प्रत्येक घर से एक व्यक्ति की भागीदारी का आह्वान।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) देवली नगर की ओर से आगामी 25 अक्टूबर 2026, रविवार को भव्य पथ संचलन का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में संघ की ओर से नगर के समस्त स्वयंसेवकों और नागरिकों को सूचना जारी कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। स्वयंसेवक संघ की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कल रविवार को सभी स्वयंसेवक प्रातः 9:00 बजे गौरव पथ, देवली टीन शेड, अटल उद्यान
में एकत्रित होंगे। इसके लिए संघ का पथ संचलन तयशुदा मार्ग से होते हुए गुजरेगा। यह टीन शेड से आरंभ होकर जहाजपुर चुंगी नाका, पटवा बाजार, छतरी चौराहा, गणेश रोड, खटीक मोहल्ला, आनंद चौक, ममता सर्किल, छतरी चौराहा, बस स्टैंड, पेट्रोल पंप, शीतला माता मंदिर एजेंसी एरिया और गौरव पथ से होते हुए पुनः टीन शेड (अटल उद्यान) पर संपन्न होगा। आयोजकों ने नगर वासियो से अपील की है कि वे पथ संचलन के मार्ग पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत करें। इसके साथ ही, प्रत्येक घर से कम से कम एक व्यक्ति की संचलन में उपस्थिति और स्वयंसेवकों से अपनी गणवेश समय पर पूर्ण करने का विशेष आग्रह किया गया है। ​कार्यक्रम का मुख्य ध्येय “संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो” के उद्घोष के साथ अनुशासन और राष्ट्रभाव को सुदृढ़ करना है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *