बुकिंग प्रभारी ने भामाशाहों के सहयोग से बदली बस स्टैंड की सूरत।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली बस स्टैंड की बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा ने भामाशाहों का सहयोग लेकर देवली बस स्टैंड की सूरत और सीरत बदल दी है। जब राकेश शर्मा ने देवली बस स्टैंड के प्रभारी का चार्ज लिया, तब बस स्टैंड पर न बैठने की जगह थी, न ठंडे पानी की व्यवस्था, यहां तक कि समय सारिणी भी धुंधली व पुरानी होने से लोग भ्रमित होते थे। राकेश शर्मा ने सबसे पहले मन में प्रण लेकर भामाशाहों के समक्ष बस स्टैंड के नये स्वरूप को रखकर सहयोग की अपील की। जिसका नतीजा यह रहा कि आज बस स्टैंड के अंदर ही वाटर कूलर लग गया है, टूट फूट की मरम्मत करवाकर नये रंग से चमकने लगा है। आज बस स्टैंड के विॢश्राम स्थल पर गेट लगे होने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा नहीं रहता, वहीं यात्रियों को धूप व बरसात में स्वच्छ स्थान मिल जाता है। राकेश शर्मा की अच्छी सेवाओं के पुरूष्कृत भी हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *