Deolikhabarexpress

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ शाखा टोंक ने डाक बंगले में बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री के नाम, जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। शिक्षक रैली के रूप में रवाना हुए व जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर धरना देकर जिला कलेक्टर के माध्यम मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जिनमें ग्रीष्मावकाश कटौती के आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने गत वर्षों में क्रमोन्नत विद्यालयों में व्याख्याता एंव वरिष्ठ अध्यापक के पद स्वीकृत किये जाये साथ ही वर्तमान में जारी काउंसलिंग प्रकिया में शामिल किए जाये विद्यालयों को दी जाने वाली विभिन्न ग्रांट्स प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में समय पर जारी की जाए। विगत छः साल से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की नियमित डपीसी की जाए आरजीएचएस योजना के सुव्यवस्थित संचालन, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति प्रोबेशन पूर्ण कर चुके शारीरिक शिक्षकों के स्थाईकरण करने उपार्जित अवकाशों की एवज़ में नगद भुगतान जारी रखने इत्यादि मांगो को रखा। ज्ञापन देने में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद स्वर्णकार प्रदेश मंत्री रामनिवास गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज बलाई, जिला अध्यक्ष हंसराज मीणा, जिला मंत्री खुर्शीद, पूर्व मंत्री बदरुद्दीन खान, विक्रम मीणा नासिर मोहम्मद, कमल किशोर चतुर्वेदी, बह्मराज मीणा, अब्दुल कादिर, विक्रम सिंह मीणा, मोइन खान, खुशीराम चौधरी, नरेश पारीक, वीरेंद्र चौधरी, गिरिराज शर्मा, मनराज मीणा, गजेंद्र सिंह नाथावत, कमलेश मीणा, शादाब खान, मोहम्मद तारीख,शाहरुख खान, ललित सेन,राजू लाल प्रजापति, शमशेर खान, मोहम्मद समीर, मनराज मीणा,मोहम्मद राशिद,सिराज खान शाहनवाज खान, मोहम्मद अल्ताफ, मोहम्मद वसीम, भगवान चौधरी,इसरार अहमद, सांवरमल बेरवा राकेश शर्मा,शुभम जांगिड़,सुरेश गुर्जर, खेमचंद माली, मुकेश शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top