Deolikhabarexpress

नाली का पानी बना मुसीबत,परेशान ग्रामीणों ने अधिशासी अधिकारी से लगाई गुहार।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगर पालिका की अनदेखी से देवली गांव के निवासी परेशान हैं। सेरी टेक बालाजी मंदिर के पास नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर विकलांग कन्हैया लाल माली के घर के बाहर सड़क पर बह रहा है। पीड़ित कन्हैया लाल ने बताया कि उन्होंने कलेक्टर की नगर पालिका में हुई जनसुनवाई में भी अपनी पीड़ा रखी थी। नाली जाम होने से घर के बाहर कीचड़ और बदबू का आलम है। निकलना-दाखिल होना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदा पानी जमा होने से मच्छर पनप रहे हैं और बीमारी फैलने का डर है।नालियों की सफाई नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।ज्ञापन देने वालो में हिम्मत जाट, कन्हैया लाल,शंकरलाल व मुकेश समेत शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top