गंदगी की मार, लोग हो रहे बीमार,सफाई की दरकार।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर नगर पालिका के अंतिम सीमाई क्षेत्र( होटल राजभवर पैलेस कोटा रोड़ के सामने) में विगत 6 माह से कचरे के अंबार लगे हुऐ हैं। उक्त कचरे के ढेर पर सूअरों की अटखेलिया आम बात है। यह कचरा कॉलोनी वासियों को तकलीफ़ तो दे ही रहा है साथ ही जी का जंजाल बना हुआ है। व जो नाला उस के पास बना हुआ है। उसमें गिर गिर के भी नाले को ब्लॉक कर रहा है।

जिससे ड्रैनेज सिस्टम फैल होने के पूरे पूरे चांसेज है।अब तो क्षेत्र वासी भी उक्त जगह को कूदा दान समझ कर इस्तेमाल करने लगे है।सुवरो की अटखेलिया से स्वाइन फ्लू, ब्रूसरोलिस, टूलारेमेरिया आदि बीमारियां फैलने का अंदेशा है। उक्त समस्या कॉलोनी के आगे लगे ट्रांसमार्मर आदि स्थानों पर भी देखी जा सकती है।लोगो का कहना है कि पूर्व में भी कई बार पालिका मंडल को अवगत कराया जा चुका है। यहाँ सफाई की दरकार है। कॉलोनी के जागरूक बाशिंदे हारून अंसारी, अशोक कुमार, पवन कुमार, डॉक्टर आकिब अंसारी सहित अन्य लोगो ने उक्त समस्या से निजात दिलाने की गुहार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *