* बालाजी महाराज की मनमोहक सजीव झांकियों ने सबका मोहा मन…..
* भजन संध्या के दौरान भक्ति के मधुर रस का भक्तों ने किया पान…..
* अखाड़े बाज़ों ने दिखाए अपने जोहर…..
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के बावड़ी बालाजी मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बालाजी सेवा मंडल के तत्वाधान में श्री हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जहाँ पधारे भजन गायक कलाकारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। प्रभु श्रीराम व श्री हनुमान जी महाराज के छम-छम नाचे वीर हनुमाना…राम राम सियाराम,राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना,घुमादे मारा बालाजी घुम्मड घुम्मड घोटो जैसे भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।इससे पूर्व शहर में बालाजी महाराज को रथ में बिठाकर डीजे व बेंडबाज़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शहर भर में जगह जगह पुष्पवर्षा का स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारी चेतन वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि बाहर से बुलाये कलाकारों की जीवंत झांकियों ने सबका मन मोह लिया। वही अखाड़े बाज़ों ने भी अपने जोहर दिखाए दिखाए। आज श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर बालाजी महाराज के सुंदर चोला चढ़ाकर अनुपम श्रृंगार किया गया है व शाम को विशाल भंडारे का आयोजन रखा है जहाँ हज़ारों लोग पंगत प्रसादी ग्रहण करेंगे।






