देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी 125 वी जयंती शहर मंडल की मासिक मंडल प्रभारी विनय ताकर के आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
सबसे पहले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मंडल प्रभारी विनय ताकर, मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शिवजीराम प्रतिहार ने पुष्पांजलि अर्पित की। मंडल प्रभारी विनय ताकर ने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय लिया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आहान किया। मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेने का निवेदन किया ओर पार्टी के इतिहास में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। इसके बाद रमेश चास्टा,भंवर शर्मा, नवल चतुर्वेदी, शिवजीराम प्रतिहार ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष दिनेश जैन, मंत्री नवनीत धाकड़, मुकेश मीणा,किशन बेरवा,युवा मोर्चा जिला मंत्री अजय सिंह,कुलदीप सेन,नीरज जैन,मोहन बच्चेतियां,राजेश मल्होत्रा,नाथु वैष्णव,शिवचरण कुमावत, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।





