पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय में चतुर्थ वर्ष के छात्रों का READY कार्यक्रम का शुभारंभ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय, सिरोही में नवीन शैक्षणिक सत्र के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों के लिए Student READY (Rural Entrepreneurship Awareness Development Yojana) कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का संचालन READY प्रभारी चेतना सिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें एसोसिएट डीन डॉ. अंकित चौकडीवाल ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की READY प्रभारी चेतना सिंदल ने विद्यार्थियों को बताया कि यह कार्यक्रम कृषि छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, ग्रामीण कृषि कार्यों का अनुभव, कृषि उद्यमिता, उद्योगों एवं कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित उपस्थिति, समय पर रिपोर्ट एवं डायरी तैयार करने तथा किसानों के साथ व्यवहारिक रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। एसोसिएट डीन डॉ. अंकित चौकडीवाल ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्य, नियमों एवं मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि READY कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व विकास, तकनीकी दक्षता, नेतृत्व क्षमता तथा रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कार्यक्रम के प्रत्येक चरण में सक्रिय भागीदारी निभाने और महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें सफलतापूर्वक READY कार्यक्रम पूर्ण करने के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। Student READY कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि स्नातकों को व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास तथा कृषि उद्यमिता के लिए तैयार करना है। इसमें सभी कृषि विभाग के कर्मचारियों ने अपने अपने विचार रखे । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *