उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम ‘‘रन फोर विकसित राजस्थान‘‘ का हुआ आयोजन।

* उपखण्ड अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर की शुरुवात‘‘

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। वर्तमान सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष पर उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम ‘‘रन फोर विकसित राजस्थान‘‘ का उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार द्वारा हरी झण्डी दिखाकार प्रातः 9.30 बजे जहाजपुर चुंगी नाका देवली से शुरू किया गया। जिसका कि नगरपालिका परिसर में समापन हुआ। कार्यक्रम में समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी सहित आमजन, छात्र-छात्राएं आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम समापन के पश्चात् नगरपालिका देवली द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओ एवं प्रतिभागियो हेतु अल्पाहार की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार, तहसीलदार मेघा गुप्ता, एसीबीईओ रामराय मीणा, थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर, पालिका कर्मचारी महमूद अली, हनुमान सिंह, कुलदीप सिंह शक्तावत, राकेश रियल, विकास सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *