रिहायशी इलाके में अवैध रूप से मोबाइल टावर लगाने पर रोक लगाने की मांग।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मंगलवार को शहर के विवेकानंद कॉलोनी निवासियों ने वार्ड के रिहायशी इलाके में अवैध रूप से मोबाइल टावर पर रोक लगाने की मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी देवली के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि शहर के विवेकानंद कॉलोनी में नगर पालिका के ठीक सामने रिहायशी इलाके में अवैध रूप से मोबाइल टावर लगाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है। हमारे घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में टावर लगाने वाली कंपनी या भूमि मालिक द्वारा एक नया मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। इस टावर के लगने से हमारे क्षेत्र में गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं: टावर से निकलने वाले लगातार रेडिएशन से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। इससे निकलने वाली गर्मी, जनरेटर का शोर और तकनीकी खतरे के कारण स्थानीय प्राकृतिक पर्यावरण व आग लगने का खतरा बढ़ जाएगा। इस निर्माण कार्य के लिए स्थानीय निवासियों की कोई सहमति नहीं ली गई है और नियमों का उल्लंघन हो रहा है।अतः स्थानीय निवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से जनहित और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस रिहायशी क्षेत्र में मोबाइल टावर के निर्माण/स्थापना पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। इस पर अधिशासी अधिकारी महोदय ने तुरंत एक्सन लेते हुए मौका स्थिति को देखने का मौखिक आदेश दिया है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *