‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। ​मानव धर्म बहु दिव्यांगता विद्यालय एवं मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह देवली टोंक के विशेष बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए संस्थान परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी माताओं और प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए विभिन्न फलदार व छायादार पौधे रोपे। मूक-बधिर एवं मानसिक विमंदित बच्चों ने शिक्षकों और सहायकों के मार्गदर्शन में मिट्टी तैयार करने से लेकर पौधे लगाने और पानी देने तक की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। ​बच्चों और स्टाफ ने रोपे गए सभी पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें बड़ा करने की सामूहिक जिम्मेदारी ली। ​कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि माँ और प्रकृति दोनों ही जीवनदायिनी हैं। यह अभियान बच्चों में प्रकृति के प्रति आत्मीयता और संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ​इस अवसर पर संस्थान के निदेशक,समस्त शिक्षकगण, तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिव्यांग बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए समाज के अन्य नागरिकों से भी अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *