वार्ड 31 की भाजपा प्रत्याशी प्रेम देवी मीणा के कार्यालय का उद्घाटन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)।​ नगरपालिका चुनाव के तहत वार्ड नं. 31 के भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रेम देवी मीणा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में नगरपालिका निकाय प्रभारी अनमोल तोमर, निवर्तमान नगरपालिका चैयरमेन नेमीचन्द जैन, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, एसटी मोर्चा जिलाअध्यक्ष राजकुमार मीणा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनोज शर्मा, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रेखा मीणा, पूर्व पार्षद किशन साहु, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, पूर्व भाजपा मण्डल कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, वार्ड निवासी मनोज बोहरा, सुखवीर गर्ग, रामप्रसाद प्रजापत, पांचू नाथ, संजय सिंह, शंकर प्रजापत, नाहर सिंह, लक्ष्मीनारायण गुर्जर सहित 200 से अधिक वार्ड वासी मातृशक्ति उपस्थित रहे। ​सभी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती प्रेम देवी मीणा को मत एवं समर्थन देकर विजयी बनाने का संकल्प लिया। प्रत्याशी श्रीमती प्रेम देवी मीणा ने बताया कि वार्ड नं. 31 को देवली का आदर्श वार्ड बनाने को लेकर अपने विचार प्रकट किया। सभी वार्ड वासियों ने भाजपा प्रत्याशी को हाथ खड़े करके अपना समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *