भाजपा प्रत्याशी कमलेश चौधरी के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगर पालिका चुनाव के तहत वार्ड संख्या 24 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी कमलेश चौधरी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन देर शाम आयोजित कार्यक्रम में किया गया। देवली शहर के वरिष्ठ एवं वयोवृद्धजनों ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी, भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान उपस्थित वरिष्ठजनों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी कमलेश चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए वार्ड संख्या 24 में विकास एवं जनसेवा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में देवली नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने भी सहभागिता की। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर देवली नगर पालिका के निवर्तमान पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र सिंह चौधरी, निवर्तमान पार्षद छाया चौधरी, देवली शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, समाजसेवी लक्ष्मीकांत पारीक, भाजपा के वरिष्ठ वयोवृद्ध प्रेमचंद शर्मा एवं सत्यनारायण सिंघल, पूर्व आईएएस शिवजी राम प्रतिहार, संजय जैन, सुरेश अग्रवाल, उमाशंकर खूंटेटा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *