देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं. 29 के सबसे चर्चित पार्षद प्रत्यासी मुकेश महावर के चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ। उसमें वार्ड के सर्व समाज के लोगों ने भरपूर समर्थन दिया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने मतदान की अपील मनमोहक अंदाज में की। मुकेश कुमार ने अपना दृष्टिकोण रखा की मैं सिर्फ विकास कार्यों के लिए इस क्षेत्र में आया हूं। जनता का हित ही मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा। पूरा वार्ड मेरे परिवार के समान ही मुझे प्रिय है।











