पुलिस का बड़ा धमाका: DST और देवली पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। टोंक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी टोंक और थाना देवली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दोनों टीमों ने एक संयुक्त कार्रवाई को अंजाम देते हुए पंजाब से तस्करी कर लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब का पर्दाफाश किया है। जब्त की गई शराब की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।

^1500 कार्टूनों से भरा कंटेनर जब्त…

​पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर (नंबर: RJ 19 GF 7361) को रोका। तलाशी लेने पर कंटेनर में पंजाब निर्मित विभिन्न नामचीन ब्रांड्स (ऑल सेशन, रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज) की अवैध अंग्रेजी शराब के कुल 1500 कार्टून बरामद किए गए, जिनमें: ​4,320 बोतलें (360 कार्टून)
​3,516 हाफ (293 कार्टून)
​40,656 पव्वे (847 कार्टून)
​ड्राइवर से जब शराब परिवहन का लाइसेंस व दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने तुरंत शराब सहित कंटेनर को जब्त कर लिया। आरोपी बाड़मेर का निवासी ​कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कंटेनर चालक हीरा राम (उम्र 27 वर्ष) पुत्र मोटाराम जाति जाट, निवासी साझटा, थाना सदर बाड़मेर (जिला बाड़मेर) को गिरफ्तार किया है। ​आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत मामला दर्ज कर जांच और आगे का अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

51 यूनिट रक्त हुआ एकत्र….

श्री अग्रवाल पंचायत संस्था द्वारा आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत आज स्थानीय श्री अग्रवाल पंचायत विश्राम गृह में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में केशव ब्लड बैंक देवली के सहयोग से रक्त एकत्र किया। इस दौरान कुल 51 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *