गौरव का क्षण: शिव महाविद्यालय, सरोली को मिली NCTE से ITEP कोर्स की मान्यता, क्षेत्र में हर्ष का माहौल।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शिव महाविद्यालय, सरोली ( दूनी, टोंक) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महाविद्यालय को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा ITEP (Integrated Teacher Education Programme – एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम) संचालित करने की आधिकारिक मान्यता प्राप्त हो गई है। इस बड़ी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और हर्ष का माहौल है। ​महाविद्यालय निदेशक शिवजी लाल चौधरी ने बताया कि यह कोर्स उन विद्यार्थियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा जो भविष्य में शिक्षक के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं​विद्यार्थी 12वीं कक्षा पास करने के बाद सीधे इस 4 वर्षीय एकीकृत कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। इस कोर्स के माध्यम से छात्रों को स्नातक के साथ-साथ B.Ed. की डिग्री भी मिल जाएगी, जिससे उनके समय की बचत होगी। कोर्स के दौरान भावी शिक्षकों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रशिक्षण दिया जाएगा।यह कोर्स नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बेहतरीन राह खोलेगा। ​इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्था की निदेशक , प्रबंधन समिति, प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई हैं। प्रबंधन का कहना है कि यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में महाविद्यालय की उत्कृष्टता और निरंतर प्रगति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। संस्थान से जुड़े श्याम ने बताया कि यदि आप भी इस कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं या कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो महाविद्यालय के आधिकारिक संपर्क सूत्रों पर बात कर सकते हैं: 9829413594, 9950988736……

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *