|

जिला माहेश्वरी सभा टोंक का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह रविवार 26 अक्टूबर को।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जिला माहेश्वरी सभा टोंक के तत्वाधान में आगामी रविवार 26 अक्टूबर को देवली में एक विशाल जिला माहेश्वरी ने मिलन प्रतिभा सम्मान एवं बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन श्री माहेश्वरी भवन देवली में किया जा रहा है जिसमें सभी सम्माननीय माहेश्वरी बंधु आमंत्रित है।

जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मालू ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 वीं बोर्ड 2025 RBSE, CBSE अलग- अलग प्रथम जिला वरियता का सम्मान 12 वीं बोर्ड 2025 RBSE, CBSE अलग अलग प्रथम जिला वरियता का सम्मान IAS, IPS, RJS, RAS, RPS, RTS दिनांक 01.01.2024 के पश्चात पदासीन 75 वर्ष या इससे अधिक आयु के दम्पत्ति का सम्मान (महिला की आयु सीमा नही) तथा एकल महिला की उम्र 70 वर्ष 31.10.2025 तक होनी चाहिए। सम्मान हेतु निर्धारित आवेदन पत्र स्थानीय इकाई अध्यक्ष मंत्री अपने स्तर पर प्रचार प्रसार करवाकर पूर्ण आवेदन पत्र आगामी 15 सितंबर तक तहसील अध्यक्ष एवं मंत्री के माध्यम से कार्यक्रम अध्यक्ष जिला मंत्री तक पहुंचाये।

उक्त कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे से व  सांय 5.00 बजे से स्नेह भोज का प्रोग्राम शुरू होगा। आयोजन समिति में रमेश चन्द बांगड, मुकेश मालू, जगदीश बिडला, ओमप्रकाश पनवाड, रामेश्वर जैथल्या, नवलकिशोर मून्दडा, कौशल सोमानी, राजकुमार बल्दवा, दिनेश बाहेती, अवधेश झंवर, गोपाल कृष्ण मालू (देवली) अमित झंवर, रामदास बाहेती, अशोक काबरा, सुनील परतानी, ब्रजेश कचोलिया, नवरत्न बिडला, गिरिराज बांगड (मालपुरा) गिरधारी गगरानी, गिरिराज गगरानी, भगवान बाहेती (टोंक) शामिल है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *