विधायक राजेन्द्र गुर्जर के प्रयास लाये रंग,नये स्टेडियमों के निर्माण कार्य को मिली प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली उनियारा में तीन नये स्टेडियमों के निर्माण कार्य को मिली प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति। देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर के प्रयासों से क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। स्वीकृत स्टेडियमों के विवरण निम्नानुसार हैं:
1. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में स्टेडियम निर्माण कार्य
कुल स्वीकृत राशि: 100 लाख (1 करोड़ रुपए)
2. पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दून में स्टेडियम निर्माण कार्य
कुल स्वीकृत राशि: 50 लाख (50 लाख रुपए)
3. राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय उनियारा में इनडोर स्टेडियम निर्माण कार्य
कुल स्वीकृत राशि: 100 लाख (1 करोड़ रुपए)
इन स्टेडियमों के निर्माण से देवली उनियारा क्षेत्र में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने क्षेत्र की जनता और खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।








